मेरठ। भैसाली मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर बनी मजार को लेकर शनिवार हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। संगठनों का आरोप है कि सड़क का अतिक्रमण कर अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मजार हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर अवैध मजारें बनी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि मेरठ में 1100 से अधिक मजारें अवैध रूप से स्थापित हैं, जिन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0 टिप्पणियाँ