मेरठ | सोमवार के समय सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के समीप गन्ना लादने वाले लोडर की बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन तत्काल मैडिकल कालेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव को हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर रखकर जाम लगा दिया और नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक परिजन धरने पर बैठे थे।मृतक युवक तपराज 29 वर्ष निवासी ग्राम पाली है। सोमवार को वह दोपहर के समय गांव पाली से हस्तिनापुर कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के समीप गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचा तो वहां पर एक लोडर द्वारा सड़क पर ही ट्रक में गन्ने लाद रहा था। तभी उसने लापरवाही से तेजी से लोडर का पंजा घुमा दिया जो सड़क से गुजर रहे तपराज की छाती में जा लगा। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेरठ के मेडिकल कालेज ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाते समय ग्रामीणों ने नगर के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और मृतक की पत्नी को नौकरी व परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। सीओ मवाना पंकज लवानिया व थानाध्यक्ष शशांक दिवेदी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु बरसात के बीच भी तिरपाल लगाकर परिजन व ग्रामीण धरना पर ही डटे रहे। भारी भीड़ को देखते हुए कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। सीओ का कहना है कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया था। जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी। परिवार का रो रोकर बुरा हालमृतक तपराज घर में अकेला कमाने वाला है और एक पांच वर्षीय बेटी वाणी है। उसकी पत्नी रूपा तथा माता तिलको देवी है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है‚ विलाप करते हुए रूपा कह रही है कि अब उनके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। मृतक तीन भाइयों में मंझला था।
0 टिप्पणियाँ