Looking For Anything Specific?

सर्वर ठप होने से नहीं बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

मेरठ। नगर निगम के जन्म–मृत्यु विभाग का सर्वर बुधवार को ठप हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर खराबी के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। काउंटरों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। नगर निगम परिसर स्थित जन्म–मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में बुधवार को आवेदक दस्तावेजों के साथ पहुंचे, लेकिन जैसे ही काउंटर खुले, सर्वर डाउन होने की सूचना दी गई। पूरा कामकाज ठप हो गया। प्रमाण पत्र बनवाने आए बुजुर्ग सोमपाल ने बताया कि वह तीसरी बार कार्यालय आए हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी तकनीकी कारण से काम नहीं हो पा रहा है। काउंटरों पर खड़े लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ