Looking For Anything Specific?

लिसाड़ी गेट इलाके में छापेमारी कर पकड़ी बिजली चोरी

मेरठ | हाईलॉस इलाके लिसाड़ी गेट में बुधवार को फिर अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देशन में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए छापेमारी की गई। बिजली टीमों ने छापेमारी कर तीन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि लिसाड़ी गेट इलाके में करीब 21 फीसदी लाइन लॉस है। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और लाइन लॉस 15 फीसदी से नीचे लाने के लिए मॉर्निंग रेड कराई जा रही है। लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी में तीन मामले बिजली चोरी के पकड़े गए। उनका कहना है कि शहर में हाईलॉस इलाकों में लगातार मॉर्निंग रेड कराकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। दूसरी ओर, उन्होंने शहर के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि शहर में ईईएसएल कंपनी के लगे स्मार्ट मीटरों को यूपीपीसीएल के निर्देश पर बदला जा रहा है। इन सभी मीटरों को बदलने में उपभोक्ता सहयोग करें। इन मीटरों को बदलने में उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है। उपभोक्ता अपने पुराने मीटरों को नए स्मार्ट मीटर में बदलवा लें। बाद में यह मीटर प्री पेड स्मार्ट मीटर में परिवर्तित हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ