Looking For Anything Specific?

सीएम योगी के आने से पहले सलावा पहुंचे अफसर, हैलीपैड तैयार


सरधना | 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुविधाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद खेल विवि से जुड़ी कई अहम योजनाओं को गति मिल सकती है। बुधवार को एडीजी सहित अन्य अधिकारियों ने सलावा चौकी पर कैंप किया। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कक्ष को जर्मन हैंगर तकनीक पर बनाया जा रहा है। उसके पीछे स्विस काटेज बनाया जा रहा है। गेस्ट हाउस में मिनी सीएचसी भी तैयार की गई है। 


अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा 

बुधवार को कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी, एडीजी भानू भास्कर, डीआइजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह व एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा, मेजर ध्यानचंद खेल विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत सहित अन्य अधिकारी सलावा पहुंचे। उन्होंने खेल विवि का निरीक्षण किया। निर्माण साइट पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्द व्यवस्था दुरुस्त और साइट पर ग्रीनेट जाल लगवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।

अवैध दुकानें देख जताई नाराजगी 

डीआइजी ने कांवड़ मार्ग पर खेल विवि के बाहर अवैध रूप से बनाई दुकानें देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सरधना पुलिस से इस बारे में पूछा, कि उन्होंने दुकानें कैसे लगने दी। थाना पुलिस कोई जवाब नहीं दे पाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ