Looking For Anything Specific?

धड़ल्ले से बिक रहा चाइनीज मांझा, बस पुलिस को नहीं मिल रहा

जगह-जगह हो रहे हादसों से नहीं ले रहे सबक , पुलिस सिर्फ कर रही जांच 

मेरठ | शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बंसत पंचमी पर पतंगबाजी को लेकर इसकी मांग और बढ़ गई है। दुकानदारों ने पहले से ही इसका स्टॉक कर लिया था। दुकानों पर चाइनीज मांझे को लेकर जांच की जा रही है लेकिन पुलिस को चाइनीज मांझा नहीं मिल रहा है।

 चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक है, इसमें कांच और रसायनों की मिलावट होने के कारण यह इंसानों, पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कुछ दिनों में चाइनीज मांझे से हुईं तमाम घटनाएं सामने आ गई हैं। प्रशासन और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन फिर भी इसकी बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। शहर की तमाम दुकानों पर चोरी-छिपे यह मांझा बिक रहा है। 

 इन स्थानों पर मांझा बिकने की सूचना

खैरनगर, गोलाकुआं, ब्रहमपुरी, सदर बाजार में चाइनीज मांझा बिकने की सूचना है, जहां चोरी छिपे मांझा बेचा रहा है। बताया गया है कि दुकानदार छोटे बच्चो से चाइनीज मांझा बिकवाने में मदद ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ