Looking For Anything Specific?

मेरठ : जीएसटी अफसरों की एसआईआर में लगी ड्यूटी, व्यापारियों के रिफंड दावे अटके

एसआईआर अभियान में राज्य कर विभाग के 32 अफसरों की ड्यूटी लगी है। इसके चलते व्यापारियों के रिफंड दावों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। हालांकि राज्य कर विभाग के अधिकारियों का कहना है पिछले 60 दिनों के आईटीसी क्लेम दावों का निस्तारण करा दिया। फिलहाल जो दावे अटके हैं, उनका अगले माह जीएसटी अफसरों के एसआईआर कार्य से ड्यूटी से मुक्त होने पर ही निस्तारण हो सकेगा।

एसआईआर अभियान में विभिन्न विभागों के अफसरों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इससे विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। व्यापारी विनेश जैन, मनुल अग्रवाल ने कहा व्यापारियों के रिफंड दावों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। ऐसे में व्यापारी परेशान हैं। अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर विभाग हरीराम चौरसिया का कहना है विभाग के 32 अफसरों की ड्यूटी एसआईआर में लगी होने से कामकाज पर असर पड़ रहा है। व्यापारियों की मांग है इन कार्यों के निस्तारण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। रिफंड दावों का ऑटोमैटिक निस्तारण प्रक्रिया लागू हो। व्यापारियों के इस सुझाव को जीएसटी अफसरों ने खारिज कर दिया। दूसरी ओर, राज्य कर विभाग अधिकारियों का कहना है अगले महीने एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद जैसे ही अधिकारी विभागीय कार्य संभालेंगे। इसी के साथ प्राथमिकता एवं तेजी से रिफंड के दावों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। पिछले 60 दिनों में आए रिफंड के सभी दावों का निस्तारण कराया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ