मेरठ। मंगलवार को मेरठ में मौसम दिनभर रंग बदलता रहा। सुबह हल्के बादल छाए और धूप निकली। 11 बजे के बाद मौसम बदला और बारिश ने दस्तक दे दी। इसके बाद देर रात तक रुक-रुकर बादल बरसते रहे। तेज हवाओं के साथ शहर से देहात तक बारिश हुई। कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। तीन बजे कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन फिर बादल घिरकर आए और बरसे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार शाम 5.30 बजे तक मेरठ में 6.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश और ओलावृष्टि से दिन के तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तापमान में इस गिरावट से ना केवल सर्द दिन की स्थितियां बन गईं बल्कि मंगलवार जनवरी का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ। आज सीमित हिस्सो में छुटपुट बारिश को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ