Looking For Anything Specific?

भाजपा जिला अध्यक्ष को पाल सभा ने की स्कॉैर्पियों भेंट

भावनपुर। गढ रोड ​स्थित बैंकट हॉल में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष को भेंट स्वरूप एक स्कार्पियों दी गइ। कार्यक्रम में मुख्य अति​थि के रूप में हापुड मेरठ लोकसभा सांसद अरूण गोविल मोजूद रहें। वही मंच पर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा से बॉबी पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव कृपाल सिंह पाल, एवं युवा पाल महासभा के अध्यक्ष दीपक पाल उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में पाल समाज की ओर से जिला अध्यक्ष हरवीर पाल को एक स्कॉर्पियो गाड़ी उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरूण गोविल  द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की हरवीर पाल भारतीय जनता पार्टी में जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। ऐसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही राजनीतिक दल आगे बढ़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हरवीर पाल की मेहनत को देखते हुए जिला अध्यक्ष बनाकर उनको सम्मान दिया है। हरवीर पाल की मेहनत उनको राजनीति के क्षेत्र में और आगे लेकर जाएगी। वही सांसद अरुण गोविल जी  कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते हैं, तो उस राजनीतिक दल को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है और उनको आगे बढ़ाने का कार्य किया है। वही बॉबी पाल पूर्व अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया, कि पाल समाज 100% भारतीय जनता पार्टी को वोट करता है, और भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो पिछड़ों दलितों, शोषितों और वंचितों को राजनीति की मुख्य धारा में लेकर आ सकती है। जिला अध्यक्ष हरपाल द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पाल समाज द्वारा उनके सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए समाज का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ