Looking For Anything Specific?

मेरठ : ओवरलोड ट्रक ने बुलेट सवार फौजी समेत दो को कुचला, दोनों की मौत


मवाना में मेरठ रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, बिजनौर के रुकनपुरा गांव निवासी शिवम सेना में थे जवान 

सौ मीटर तक दोनों युवकों को घसीटता ले गया ट्रक, हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम  

मेरठ/मवाना | मवाना में मेरठ रोड पर मंगलवार को गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने बुलेट बाइक सवार सेना के जवान समेत दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और मेरठ रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर सीओ मवाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को सुचारू कराया। 

मवाना में मेरठ रोड पर मंगलवार दोपहर बुलेट बाइक पर जा रहे दो युवक अचानक गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सवारों को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान बिजनौर जिले के रुकनपुरा बहमनशोरा गांव निवासी शिवम कुमार, उनके साथी मोहित उर्फ भूरा के रूप में हुई। शिवम सेना में जाट रेजीमेंट में थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सीओ मवाना भी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद मेरठ रोड पर यातायात प्रभावित हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। 

सौ मीटर तक बाइक सवारों को घसीटता ले गया ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक चालक, बाइक और दोनों युवकों को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ