मेरठ | आरडीएसएस योजना के तहत पश्चिमांचल के 14 जिलों में उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्मार्ट मीटर तेजी से स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 11,32,700 उपोक्ताओं के यहां 14 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 9,11,179 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों को प्री पेड मोड में परिवर्तित किया जा चुका है।
मंगलवार को यह जानकारी एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने दी। बताया कि पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर एवं अमरोहा जिलों में चल रहा है। बताया कि स्मार्ट मीटरिंग की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु 48434 चेक मीटर भी स्थापित किए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ