नगर निगम कार्यालय में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी करेगे प्रदर्शन
मेरठ। पूर्वा अहिरान में बुधवार को भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने कर स्वास्थ्य विभाग में नियम विरुद्ध बिना पारदर्शिता और गैर कानूनी तरीके से की जा रही भर्ती के विरोध में बैठक कर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सूद ने कहा कि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार को क्षतिपूर्ति के आधार पर पूर्व की भांति विभाग अध्यक्ष स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा निर्णय लिया जाना चाहिए। इस सम्बन्ध में चयन समिति के गठन के मृतक कर्मचारी के परिवार को नियुक्ति में हो रही देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए चयन समिति का कोई औचित्य नहीं है। नगर निगम द्वारा आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का दस लाख रुपए का बीमा कराया जाए। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी का ट्रांसफर भी विभाग अध्यक्ष द्वारा किया जाना चाहिए। अधिकारी से अनुमोदन कराए जाने से कर्मचारी की फाईल अटक जाती है और वह समय पर नहीं हो पाता, सर्दी के बाद भी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को सर्दी की वर्दी का वितरण नहीं किया गया, जो कि शीघ्र ही किया जाना चाहिए, आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जा रहे हैं, उक्त निर्णय यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। नवीन गहरा राघव प्रधान, दीपक मनोठिया, अमित चिंडालिया, दिनेश लोहरे, राजन पिवाल, अरुण चिनॉय, नरेश तंवर, शिव कुमार आदि बैठक में मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ