जानीखुर्द। मेरठ बागपत रोड़ स्थित नेक संपर्क मार्ग के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
कुराली गांव निवासी आशीष पुत्र बिट्टू पांचली स्थित पेपर मिल में नौकरी करता था। मंगलवार देर शाम आशीष बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। मेरठ बागपत रोड स्थित नेक संपर्क मार्ग के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार की सुबह मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
0 टिप्पणियाँ