-दोनों पक्षों में पीवीएस चौकी पर गाली-गलौच, हंगामे के दौरान पुलिस बनी रही तमाशबीन
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र में बॉर्डर-2 फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने तक पहुंच गया। चौकी में भी जमकर हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वैभव मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ बॉर्डर-2 फिल्म देखने पीवीएस मॉल पहुंचा था। इस दौरान उसके पास बैठे कुछ युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। वैभव ने विरोध किया लेकिन युवक नहीं रुके और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। विरोध पर युवकों ने वैभव की पत्नी पर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हॉल में मौजूद अन्य दर्शकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद मारपीट करने वालों ने ही चौकी में पहुंचकर तहरीर दर्ज करा दी।
चौकी में जमकर गाली-गलौच, देखती रही पुलिस
तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को पीवीएस चौकी पर बुलाया गया। दोनों पक्षों ने मारपीट और छेड़खानी की तहरीर दी। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष ने चौकी में गालियां और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। हंगामे के बीच पुलिस तमाशबीन बन देखती रही।
0 टिप्पणियाँ