Looking For Anything Specific?

एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार

मेरठ। सीएबी इंटर कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर योगधानम सहारा समिति फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष कमल चौधरी, ग्रुप कैप्टन आर.सी. त्रिपाठी, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर कम्युनिटी लीडर सी.के. सक्सेना द्वारा, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। 

योगधानम सहारा समिति फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को यह अवार्ड प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है। राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार मिलने पर छावनी परिषद मेरठ, विद्यालय और 72 यूपी बटालियन एनसीसी में हर्ष का माहौल है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, संयुक्त अधिशासी अधिकारी हर्षिता चमड़ियां, मनोनीत सदस्य सतीश शर्मा, छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन मेरठ के अध्यक्ष प्रवेश चौधरी, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक और 72 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक अभिषेक पवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने उनको शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ