Looking For Anything Specific?

देवबद: लापता फीजियोथेरेपिस्ट का शव पेड़ पर लटका मिला, सनसनी

--दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी युवती] परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया है हत्या का आरोप 

देवबंद। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव बीबीपुर में दो दिन पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई फीजियोथेरेपिस्ट युवती का शव गांव के निकट ही चेतनपुरी में पेड़ लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पता लगा तो कोतवाली देवबंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

गांव बीबीपुर निवासी सोमपाल की पुत्री रवीना (23) देवबंद के रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग होम में फीजियोथेरेपिस्ट थी। गुरुवार की शाम घर से संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली देवबंद में रवीना की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी युवती की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की दोपहर परिजन भी युवती की तलाश कर रहे थे। इसी बीच परिजनों को गांव के नजदीक ही रवीना का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली देवबंद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सा साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसी आधार पर पुलिस ने युवक और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की है। देर रात तक भी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। 

सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। देर रात तक भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। 


दो युवकों को हिरासत में लिया, हाथों पर मिले चोट के निशान  

देवबंद। युवती की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमे एक युवक गांव का है और जबकि दूसरा युवक गांव के निकट ही चेतनपुरी का रहने वाला है। बताया जाता है कि पुलिस ने इन युवकों को शुक्रवार देर शाम ही हिरासत में ले लिया था और उनसे पूछताछ की। कोतवाली देवबंद इंस्पेक्टर अमरपाल ने बताया कि युवती के हाथों पर खरोंच के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता लग पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ