Looking For Anything Specific?

मेरठ : कमालपुर में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या


मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर में सोमवार रात यानी 26 जनवरी की रात करीब 8.30 बजे सनसनीखेज हत्या की वारदात अंजाम दी गई। आरोपी पति ने चाकू से गोदकर महिला की हत्या कर दी और इसके बाद फरार हो गया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई हैं।

लिसाड़ी गेट के श्याम नगर निवासी समीना का निकाह करीब 19 साल पहले गोकुलपुर निवासी वकील के साथ हुआ था। दोनों को 6 बच्चे हैं। वकील ट्रक चालक है और पिछले कुछ समय से पत्नी से लगातार विवाद चल रहा है। वकील ने पत्नी पर अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर पिछले 11 महीने से समीना अपने 6 बच्चों के साथ कमालपुर में किराए के मकान में रह रही थी। परिवार का गुजर बसर करने के लिए वह एक अस्पताल में वार्ड आया का काम कर रही थी। समीना सोमवार रात को करीब 8 बजे अस्पताल से घर जाने के लिए निकली थी। रात करीब 8:30 बजे के आसपास कमालपुर में ही घर के पास वकील ने समीना को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी ने सबसे पहले समीना की गर्दन पर किया और लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दूसरा वार समीना के मुंह के अंदर किया। आरोपी ने इसके बाद समीना का दिल, फेफड़े और पेट पर ताबड़तोड़ वार किये। समीना की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात अंजाम देकर आरोपी वकील फरार हो गया। सूचना के बाद रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल समीना के भाई शमीम की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही वकील ने हत्या की धमकी दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ