Looking For Anything Specific?

मेरठ: एसओजी टीम पर हमला करने वाला स्मैक तस्कर पकड़ा

-एक महीने पहले घंटाघर के पास पुलिस ने पकड़े थे तीन गुर्गे

मेरठ। एसओजी टीम पर हमला करने वाले आरोपी स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर दिलशाद के पास से 49 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ब्रहमपुरी थाने से स्मैक के मुकदमे फरार चल रहा था। तलाश में एसओजी टीम लगी हुई थी। बीते 9 दिसंबर को घंटाघर के पास एसओजी टीम से हाथापाई हुई थी। इस दौरान एसओजी टीम ने उसके भतीजे और दो साथियों को गाड़ी समेत पकड़ा था, लेकिन पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस टीम ने छोड़ दिया था। ब्रहमपुरी थाना प्रभारी राजेश कुमार कम्बोज ने बताया मुकदमे में वांछित चल रहे तस्कर लिसाड़ीगेट मदीना कॉलोनी निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छह मुकदमे पहले ही दर्ज है। 25 नवंबर को ब्रहमपुरी पुलिस ने रशीद नगर निवासी अस्सू उर्फ आशू को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उनसे दिलशाद का नाम बताया था। आरोपी दिलशाद मुकदमे वांछित चल रहा था। 


दिलशाद के साले सोनू तलाश में पुलिस टीम

 परतापुर के ग्राम काशी निवासी सोनू मेरठ सहित दिल्ली और हरियाणा में नशे का कारोबार कर रहा है। आरोपी दिल्ली और हरियाणा में नशे का बड़ा सप्लायर है। उसकी तलाश में हरियाणा, दिल्ली पुलिस लगी है। पकड़ने को पुलिस टीमे लगी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ