Looking For Anything Specific?

बिजनौर : गंगनहर में गिरी बुलेरो, दो दोस्तों की मौत, चार घायल

ऋषिकेश से शादी में शामिल होने बिजनौर के नजीबाबाद आए थे सभी

बिजनौर/नजीबाबाद । नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर ऋषिकेश लौट रहे छह दोस्तों की बुलेरो कार बुधवार देर रात पूर्वी गंगनहर में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गाड़ी से निकाला। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। 

बुधवार को छह दोस्त सतीश (55) पुत्र किरनदास निवासी मुनिकीरेती ऋषिकेश, सचिन (36) पुत्र अनूप कुमार निवासी गांव मानियावाला थाना अफजलगढ़, विशाल (25) पुत्र कालीचरण, मोहित (28) पुत्र राजू, विशाल (35) पुत्र सुनील और अंकित (30) बुलेरो से रिश्तेदार रवि निवासी मोहल्ला मकबरा नजीबाबाद के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात करीब दो बजे ऋषिकेश जाने के दौरान उनकी बुलेरो कार अनियंत्रित होकर पूर्वी गंगनहर के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। 

हादसे में सतीश ऋषिकेश और सचिन अफजलगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल, मोहित, विशाल और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से कार के अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों चारों युवकों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। 

सतीश होटल व सचिन चलाते थे जेसीबी 

परिजनों के मुताबिक सतीश होटल का काम करता था। वहीं सचिन जेसीबी चलाता था। सचिन की शादी 2017 में हुई थी और उनका एक बच्चा है।

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा   

बताया जा रहा है कि सभी युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे। सभी दोस्त साथ में रवि के यहां शादी में शामिल होने आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ