Ramadan 2026 UP Sehri Timings: रमजान का मुकद्दस महीना जारी है और रोजेदार पूरी अकीदत के साथ इबादत में मशगूल हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भौगोलिक स्थिति के कारण सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का अंतर होता है। कल, यानी 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को यूपी के लखनऊ, कानपुर, मेरठ और आगरा जैसे बड़े शहरों में सहरी का क्या समय रहेगा, इसकी सटीक जानकारी नीचे दी गई है।
इस्लाम में सहरी का विशेष महत्व है। सुबह सादिक (फज्र की अजान) से पहले किए जाने वाले अल्पाहार को सहरी कहा जाता है। सुन्नी और शिया समुदायों के बीच समय की गणना में थोड़ा अंतर होता है, जिसे ध्यान में रखना जरूरी है।
यूपी के प्रमुख शहरों में 27 फरवरी को सहरी का समय:
कानपुर: सुबह 5:13 बजे (सुन्नी), सुबह 5:06 बजे (शिया)
लखनऊ: सुबह 5:11 बजे (सुन्नी), सुबह 5:02 बजे (शिया)
मेरठ: सुबह 5:25 बजे (सुन्नी), सुबह 5:15 बजे (शिया)
आगरा: सुबह 5:27 बजे (सुन्नी), सुबह 5:20 बजे (शिया)
बरेली: सुबह 5:15 बजे (सुन्नी), सुबह 5:08 बजे (शिया)
सहारनपुर: सुबह 5:24 बजे (सुन्नी), सुबह 5:16 बजे (शिया)
मुरादाबाद: सुबह 5:19 बजे (सुन्नी), सुबह 5:15 बजे (शिया)
शाहजहांपुर: सुबह 5:14 बजे (सुन्नी), सुबह 5:05 बजे (शिया)
बिजनौर: सुबह 5:21 बजे (सुन्नी), सुबह 5:13 बजे (शिया)
रोजेदारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय मस्जिद के कैलेंडर या मुनादी के अनुसार ही समय का पालन करें ताकि इबादत में कोई कमी न रहे। रमजान के इस पवित्र महीने में सहरी के वक्त अल्लाह से देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ