Looking For Anything Specific?

मेरठ : केवल फीस पर परीक्षा फॉर्म भरने के तीन दिन और

- सीसीएसयू यूजी-पीजी प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की पांच फरवरी है अंतिम तिथि

- इसके बाद 250 और पांच सौ रुपये के विलंब शुल्क से जमा कर सकेंगे

मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में प्राइवेट बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम परीक्षा फॉर्म सामान्य शुल्क पर भरने में तीन दिन और हैं। छात्र पांच फरवरी तक निर्धारित फीस पर इन चारों पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छह फरवरी से आठ फरवरी तक छात्रों को 250 रुपये और नौ से 11 फरवरी तक पांच सौ रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह राशि निर्धारित परीक्षा शुल्क से अलग रहेगा। विवि ने तय तिथि तक हर हाल में फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं। विवि के अनुसार अब अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी। छात्र www.ccsuniversity.ac.in पर ये परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।  

पहली बार पंजीकरण पर माइग्रेशन भेजना जरूरी

विवि के अनुसार, यूजी या पीजी में जो छात्र प्राइवेट परीक्षा फॉर्म में पहली बार पंजीकरण करा रहे हैं, कॉलेज उनके माइग्रेशन नामांकन पत्र के साथ विवि को भेजेंगे। विवि ने परीक्षा फॉर्म के साथ माइग्रेशन संलग्न नहीं करने के निर्देश दिए हैं। विवि ने छात्रों को फॉर्म भरने से पहले अर्हता एवं विषय कोड की जांच करने को भी कहा है। 

परीक्षा कार्यक्रम अगले हफ्ते तक

विवि यूजी-पीजी प्राइवेट में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम का परीक्षा कार्यक्रम अगले हफ्ते तक जारी करने जा रहा है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में विवि प्राइवेट परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ