-भारी वाहनों की रहेगी शहर में नौ एंट्री, ट्रैफिक पुलिस की लगाई जाएगी ड्यूटी
मेरठ। मंगलवार को शब-ए-बरआत का पर्व मनाया जएगा। वाहन चालकों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। शाम सात बजे से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
एसपी यातायात राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हापुड़ से आने वाले भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा, तेजगढ़ी चौराहा, सीसीएस यूनिवर्सिटी होते हुए जेलचुंगी चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा,जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से जा सकेंगे। वहीं, गढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरोमाईल चौराहा, टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से जा सकेंगे। मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा, जीरोमाईल चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, डिग्गी तिराहा/तेजगढ़ी चौराहा, गढ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा से होते हुए बिजली बंबा चौराहा की ओर जा सकेंगे। बागपत पुल से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से दैनिक जागरण चौराहा से परतापुर बिजली बंबा चौराहा की ओर जा सकेंगे। परतापुर से आने वाले भारी वाहन दैनिक जागरण चौराहा से टीपीनगर गेट, टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड बागपत पुल से एनएच-58 से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन एनएच-58 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं, बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा, जीरोमाईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल, एनएच-58 या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा, डिग्गी तिराहा, गढ़ रोड या तेजगढ़ी चौराहा, एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बंबा चौराहा से हापुड़ जा सकेंगे।
इन चौराहे पर व्यवस्था रहेगी लागू
एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड़ अड्डा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ