Looking For Anything Specific?

भाजपा पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ दी तहरीर


 

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के स्थानीय सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने शहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी शुक्रवार शाम शहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर सौंपी।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 20 मई को रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ