Looking For Anything Specific?

शराब के ठेके पर युवक को लाठी डंडों से पीटा

मेरठ | ट्रांसपोर्ट नगर के देशी शराब के ठेके पर शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीपीनगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

टीपीनगर के साबुन गोदाम निवासी गौतम ने बताया कि वह बुधवार रात दस बजे देशी शराब के ठेके पर गया था। इस दौरान अरुण व उसके तीन साथियों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने अपने और साथियों को बुला लिया और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। गौतम की तहरीर पर अरुण व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ टीपीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ