Looking For Anything Specific?

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, घायल, तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपए के मुरादाबाद के दो इनामी बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गए वहीं उनका तीसरा साथी मुरादाबाद निवासी बदमाश को पुलिस ने काम में कर गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और बरामद हुए हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात थाना अनूपशहर पुलिस टीम अलीगढ़ चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय बुलन्दशहर की तरफ से एक बाइक पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिनको रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुके बल्कि बाइक तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कर्णवास रोड के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जिनको उनके एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया।

 घायल बदमाशों की पहचान 01. हनी वर्मा पुत्र प्रेम वर्मा निवासी कमला विहार पीतलनगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद और अनुज वर्मा पुत्र शशि कुमार वर्मा निवासी कमला विहार पीतलनगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद के रुप में हुई। इनके साथी अरविन्द निषाद पुत्र रामकृपाल निवासी गडई थाना गंगहा जनपद गोरखपुर, हाल पता- पीतलबस्ती थाना कटघर जनपद मुरादाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया।

 घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।

 एसएसपी ने बताया कि उक्त बदमाश शातिर किस्म के टप्पेबाज अपराधी हैं, जो थाना अनूपशहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 472/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में लगातार वांछित चल रहे थे। अभियुक्त हनी वर्मा व अनुज वर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि बदमाशों द्वारा दिनांक 23.05.2025 को थाना अनूपशहर क्षेत्र में एक व्यक्ति से टप्पेबाजी कर 1,00,000/- रूपये हड़प लेने की घटना की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मुअसं 206/25 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर विभिन्न जनपदों में कई कई मुकदमे दर्ज हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ