Looking For Anything Specific?

पीवीवीएनएल : 556108 उपभोक्ताओं ने उठाया 500.48 करोड़ की छूट का लाभ


मेरठ | 
बिजली बिल राहत योजना का द्वितीय चरण शनिवार को समाप्त हो जाएगा। एक फरवरी से 28 फरवरी तक योजना का तृतीय एवं अंतिम चरण होगा जिसमें मूल बकाया राशि पर 20 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत छूट प्राप्त होगी। अब तक पश्चिमांचल के 14 जिलो में योजना के तहत 5.56 लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकरण करा छूट का लाभ उठा चुके हैं। 

एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बताया पश्चिमांचल के 14 जिलों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (दो किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (एक किलोवाट तक) श्रेणी एवं भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट के लिए सभी पात्र उपभोक्ताओं को छूट का लाभ बिजली बिल राहत योजना के तहत दिया जा रहा है। दूसरे चरण की समाप्ति में अब दो दिन शेष हैं। योजना का द्वितीय चरण 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया उपभोक्ताओं ने 14 जिलों में इस विशेष योजना के तहत पश्चिमांचल में 500.48 करोड़ की छूट का लाभ 5,56,108 उपभोक्ता उठा चुके हैं। बिजली बिल राहत योजना के तहत मेरठ क्षेत्र प्रथम में 4056, मेरठ क्षेत्र द्वितीय में 55,975, गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम में 1868, गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय में 22,290, गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय में 1744, बुलन्दशहर क्षेत्र में 82546, मुजफ्फरनगर क्षेत्र मे 67166, सहारनपुर क्षेत्र में 75041, नोएडा क्षेत्र में 21294, मुरादाबाद क्षेत्र में 124725 एवं गजरौला क्षेत्र मे 99403 उपभोक्ता पंजीकरण करा योजना में छूट का लाभ उठा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ