Looking For Anything Specific?

मुजफ्फरगनर से जुड़ी है उत्तराखंड स्थापना की यादें: पुष्कर सिंह धामी


- दिल्ली से देहरादून लौटते समय 15 मिनट मुजफ्फरनगर में रूके सीएम धामी

- पुलिस लाइन कक्ष में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व अन्य भाजपाइयों से मुलाकात

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह अचानक मुजफ्फरनगर में कार से पहुंच गए। शहर की सड़कों पर सुरक्षा की दृष्टी से चौराहों पर ट्रैफिक रोका गया। पुलिस लाइन से वह हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर एक ऐसा स्थान है, जिससे उत्तराखंड स्थापना की यादे जुड़ी हुई है। 

  नई दिल्ली के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस देहरादून जा रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से मुजफ्फरनगर वाया सड़क पहुंचे। पुलिस लाइन में पहले से उनकी प्रतिक्षा में खड़ा हेलीकाप्टर तक पहुंचने के लिए उनके नगर में एंट्री लेते हुए करीब 20 मिनट विभिन्न चौराहों का ट्रैफिक रोका गया। पुलिस में पहुंचने के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, रामनाथ सिंह आदि नेता भी स्वागत में पहुंचे। करीब 15 मिनट रूककर वह देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड का नाता पड़ौसी वाला है।  उत्तराखंड राज्य स्थापना की बहुत सी यादें यहां से जुड़ी हुई है।यहीं पर रामपुर तिराहा है, जहां से वह शहीदों को नमन करते हुए जाते हैं। उन्होंने कहा कि  चार धाम यात्रा में मोबाइल बैन वहां लगातार बढ़ती यात्रा में सुरक्षा को लेकर है। यात्री श्रद्धालुओ की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य और सरकार विवाद पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ