Looking For Anything Specific?

मेरठ के शहरी रूटों पर दौड़ने लगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

मेरठ | मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) की ग्रामीण रूटों पर चल रही इलेक्ट्रिक सिटी बसें रविवार को शहरी रूटों पर दौड़ना शुरू हो गईं। ग्रामीण रूटों पर चल रही 25 बसें रविवार को बंद करके शहरी रूटों पर संचालित कर दी गई। यह जानकारी एमसीटीएसएल के एआरएम सचिन सक्सेना ने दी। 

उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों में से 42 बसों का संचालन शहर के 8 रूटों पर हुआ। 8 बसें बैटरी खराब होने के चलते डिपो में खड़ी हैं। इन बसों को भी बैटरी आने के बाद संचालित कर दिया जाएगा। सचिन सक्सेना ने बताया कि इन बसों के जरिये पूरे शहर को कवर किया जा रहा है। सभी मेट्रो और रैपिड स्टेशनों तक इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रूट बनाया गया है। इन बसों के जरिये आम यात्रियों के साथ ही छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ