Looking For Anything Specific?

ट्रक ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, पैर का पंजा कटा


कंकरखेड़ा | 
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कैलाशी अस्पताल के सामने हरिद्वार की तरफ से आए ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक खींचा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके एक पैर का पंजा कट गया।

गांव जटौली निवासी अमित चौधरी ने बताया कि उसके ताऊ सुरेंद्र का बेटा पुष्पेंद्र चौधरी सोमवार सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहा थ। कैलाशी अस्पताल के सामने हरिद्वार की तरफ से तेज गति से आए ईंटों से भरे ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पुष्पेंद्र ट्रक के नीचे बुरी तरीके फंस गया और ट्रक उसके भाई को 100 मीटर तक खींचता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रक सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। लोगों ने ट्रक के नीचे फंसे पुष्पेंद्र को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका एक पैर का पंजा खत्म हो गया। हादसे के दौरान हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ