Looking For Anything Specific?

हापुड़ : ढाबे पर युवक ने अपना गला काटकर जान दी

दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित ढाबे पर घटना से फैली सनसनी 

बरेली के रहने वाले युवक ने दिल्ली से लौटते समय की खुदकुशी 

गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़) | कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित अठसैनी गांव के पास एक ढाबे पर गुरुवार रात बरेली के युवक ने सलाद काट रहे युवक से चाकू छीन कर खुद का गला काट डाला। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जेब से कागज मिलने पर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस युवक को प्रथमदृष्टयता डिप्रेशन में मान कर जांच कर रही है।

थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में हाईवे-9 किनारे एक मुस्लिम ढाबा है। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे एक सवारी से भरी बस वहां आकर रुकी। बस में सवार यात्री ढाबे पर खाना खाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढाबे पर खाना खाते समय एक कर्मचारी हरी सलाद काट रहा था। अचानक एक युवक उसके पास पहुंचा और चाकू मांगा। चाकू लेने के बाद उसने अपने गले को काटना शुरू कर दिया। गले पर चाकू चलाते वह बाहर की तरफ दौड़ रहा था। कुछ दूरी पर ही लहूलुहान अवस्था में ढाबे के सामने जाकर गिर गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तो मृतक की शिनाख्त जनपद बरेली के थाना शाही क्षेत्र अंतर्गत गांव दूना निवासी 30 वर्षीय सलमान के रूप में हुई। 

सलमान पिछले काफी समय से दिल्ली में हेयर सैलून की दुकान पर काम करता था। वह गुरुवार रात को दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। परिवार वालों का कहना है कि वह डिप्रेशन में था। नशे का आदि था जो पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ