Looking For Anything Specific?

रंजन शर्मा से शोक संवेदना जताते हुए भावुक हुए अजय राय



मेरठ | 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार दोपहर ब्रह्मपुरी स्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने रंजन शर्मा के माता-पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दौरान वह भावुक हो गए। संजीव शर्मा, नसीम खान, बदर महमूद, अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, अभिमन्यु त्यागी, एसके शाहरुख, सुबोध शर्मा, महफूज अली, आदेश त्यागी, गिरीश भारद्धाज, सागर रस्तोगी, शाहिद अब्बासी रहे। 

कुराली जाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक 

रंजन शर्मा के आवास से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कुराली गांव जाने के लिए शारदा रोड पहुंचे तो मेरठ पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कहा वह कुराली नहीं जा सकते। अजय राय कुराली में सड़क दुर्घटना में मृत राजकुमार और राजू के परिजनों से मिलने और शोक संवेदनाएं व्यक्त करने जा रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला समेत कांग्रेसियों और पुलिस अफसरों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद अजय राय दिल्ली चले गए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला को अपने प्रतिनिधि के तौर पर कुराली भेजा। अवनीश काजला ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और अजय राय से फोन पर बात कराई।

Post a Comment

0 Comments