-मेडा का अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान जारी
मेरठ | मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को भूड़बराल में 6 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन दल अधिकारी अर्पित यादव ने दी। उन्होंने बताया कि थाना परतापुर अंतर्गत आजाद द्वारा भूड़बराल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। गुरुवार को मेडा के प्रवर्तन दल ने कॉलोनी के अंदर की सड़कों, भूखंडों की बाउंड्री वॉल, बिजली के पोल और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर जोन सी उप प्रभारी प्रवर्तन और परतापुर पुलिस मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ