Looking For Anything Specific?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने भंगेला में रोका, वीडियो कॉल पर की परिवार से बात


रोहित हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे प्रदेश अध्यक्ष, अटेरना पुल पर पुलिस ने रोका, नोकझोंक-हंगामा

मेरठ | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने मुजफ्फरनगर में रोहित कश्यप उर्फ सोनू के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के लिए जाते समय खतौली क्षेत्र की भंगेला चौकी पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अजय राय भी गाड़ी से उतर आए और पैदल जाने लगे, पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। अजय राय की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में उन्हें भंगेला चौकी पर बैठा लिया गया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सईदुजमा ने वीडियो कॉल से अजय राय की बात मृतक की बहन आरती से कराई। अजय राय ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कहा अब प्रदेश में हर संवेदना पर भी सरकार और पुलिस प्रशासन का पहरा लग गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, मेरठ कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, योगी जाटव, धूम सिंह गुर्जर, विवेक त्यागी, संजीव शर्मा, नसीम खान, दिनेश उपाध्याय, मनोज कुराली, किरण बाला, शिवकुमार शर्मा, सुमित विकल, राकेश त्यागी, डॉ. इक़बाल, मगन शर्मा, सचिन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर सुबोध शर्मा, महफूज अली, अशोक सैनी, विवेक त्यागी, अभिमन्यु त्यागी, कल्लू मलिक, राकेश कुशवाह, विजय चिकारा, उवैस अंसारी, जाहिद वाहिद, विक्रांत वशिष्ठ, अशोक त्यागी रहे।

Post a Comment

0 Comments