- खालापार पुलिस ने की पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। महिला ने सऊदी अरब में नौकरी करने वाले पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही दो अन्य महिलाओं ने ससुरालियों पर दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खालापार निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी चार साल पहले किदवई नगर निवासी वसी के साथ हुई थी। ससुराल के लोग उसे कम दहेज लाने को प्रताडित करते थे। उससे एक लाख व बाइक की मांग की जा रही थी। आरोप है कि उसका पति सऊदी अरब चला गया। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। वही देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए चला गया। आरोप है कि मोबाइल पर बात करते हुए पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। खालापार पुलिस ने पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा अंबा विहार निवासी फरहाना प्रवीण ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी नजीबाबाद निवासी लुकमान के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो लाख व कार की मांग की जाने लगी। इलाज कराने के बहाने उसे भाइयों के साथ मायके भेज दिया। पीडिता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वही कृष्णापुरी निवासी महिला नीतू गोस्वामी ने शहर कोतवाली में अपने पति विक्रांत गिरी निवासी हरिद्वार व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ससुरालिए उससे दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
0 टिप्पणियाँ