- यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए जा रही थी छात्राएं, घायल छात्राओं में कोहराम मच गया
- ई रिक्शा का चालक भी घायल, जिला अस्पताल में उपचार देकर सभी को घर भेज दिया
पुरकाजी। बुधवार की सुबह आठ बजे पुरकाजी व भोपा क्षेत्र में गोधना व तुगलकपुर के बीच नहर पटरी पर बुधवार की सुबह ई रिक्कशा व एंबुलेंस के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ई रिक्शा टूट कर अलग जा गिरी जिसमें कई छात्राएं इधर-उधर जाकर गिरे। इन सभी छात्रों को घायलावस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। टक्कर लगने से ई रिक्शा चालक भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव गोधना एकेएम पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्र-छात्राएं बुधवार की सुबह आठ बजे भोपा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में आर्य इंटर कॉलेज में हिंदी विषय का प्रैक्टिकल देने ई रिक्शा से जा रही थी । बताया जाता है कि धमात गंग नहर मार्ग पर जाते हुए कोहरा अधिक होने के कारण गोधना व तुगलकपुर के बीच नहर पटरी पर आमने सामने से एंबुलेंस से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ई रिक्शा टूट कर अलग जा गिरी, जिसमें कई छात्राएं इधर-उधर जाकर गिरे। छात्रों की हालत इतनी खराब थी कि वहां रो-रो कर कोहराम मच गया। बराबर से गुजर रहे कुछ वाहनों वालों ने अपने वाहन रोककर घायलों को उठाया। घायल छात्राओं में शगुन, निशा, आंचल, प्रीति, निशु, अलीमा को लोगों की मदद से पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल निशा, व रिक्शा चालक मोनू को जिला अस्पताल रेफर किया है। उधर पता चला है की ई रिक्शा वाले की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर किया गया है। सरकारी एंबुलेंस 112 के चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया । इस संबंध में थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ